फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stress on Indo-Nepal border, highlights of SSB

इंडो-नेपाल बार्डर पर तनाव, एसएसबी का हाईअलर्ट

Fri, 10 Mar 2017 10:32 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Fri, 10 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Stress on Indo-Nepal border, highlights of SSB
पऊफाोसऱ्र्स तेनात
 बसही गांव से सटी इंडो-नेपाल सीमा के पास नोमैंस लैंड पर निर्माण कराए जाने को लेकर हुए बवाल के बाद दूसरे दिन भी दोनों ओर से पथराव होता रहा। ऐसे में तनाव को देखते हुए एसएसबी की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एवं शांतिव्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। एसएसबी डीआईजी एके दास प्रशासनिक एवं पुलिस अफसरों के साथ मौके पर हालात सामान्य करने में जुटे है। 
विज्ञापन

संपूर्णानगर (खीरी) के बसही गांव से सटी भारत नेपाल सीमा के पास नोमैंस लैंड पर रुकवाए गए पुलिया के निर्माण को नेपालियों द्वारा दुबारा शुरू कराए जाने पर बवाल हो गया था। भारतीय एसएसबी के निर्माण पर आपत्ति जताने पर नेपालियों की ओर से पथराव व फायरिंग की गई थी। दूसरे दिन शुक्रवार को घटना के बाद तनाव की स्थिति देखते हुए एसएसबी की ओर से हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया। बसही में दोनों ओर से एकत्र लोगों के बीच पथराव होता रहा। इसे पुलिस व एसएसबी के जवान संभालने में जुटे रहे। मामला खीरी से होने के बाद भी जिले की सीमावर्ती इलाकों में भी खासी चौकसी बरती जा रही है। 
विज्ञापन


000
सीमावर्ती इलाके में अलर्ट घोषित किया गया है। बसही में वह खुद मौके पर हैं। एसडीएम पलिया व पुलिस अधिकारी भी मौजूद है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके दास, एसएसबी डीआईजी 

000
सीमावर्ती इलाके में पिलर नंबर 25,26,27 क्षतिग्रस्त है। इनका चिह्नीकरण हो चुका है, जल्द इनका निर्माण कराया जाएगा। सीमा पर विवाद की कोई स्थिति नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता बरती जा रही है। सीओ पूरनपुर व एसडीएम स्थिति की जानकारी जुटाने के लिए भेजा गया है। 
- मासूम अली सरवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed