{"_id":"f4604330edc87379f0b55faeb3ff5aff","slug":"stream-murder-invoices-sent-by-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलधारा हत्याकांड के आरोपियों का भेजा चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलधारा हत्याकांड के आरोपियों का भेजा चालान
Pilibhit
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम दिल्ली के उत्तमनगर चांदनी मस्जिद के पास मोहन गार्डेन निवासी जलधारा हत्याकांड का मंगलवार को एसपी ने खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मृतका का गायब मोबाइल और उसके जेवर बरामद होने का दावा किया है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने पांच हजार और डीआईजी ने 12 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित कार्यालय पर एसपी ने खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि इस हत्याकांड ती विवेचना एसओ धनंजय सिंह कर रहे थे। विवेचक ने पाया कि जलधारा जिस मकान में अपने पति के साथ किराए पर रहती थी। उसी मकान में गांव गौच निवासी गुल मोहम्मद भी किराए पर रहता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। वह उस पर निकाह करने का दबाव बना रही थी। उसे निकाह करने के बहाने से बुलाकर गुल मोहम्मद ने अपने भांजे बरेली के थाना नवाबगंज के गांव मिलक पिछौड़ा निवासी मोहम्मद अकरम के साथ मिलकर गुल मोहम्मद ने उसकी गला दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की थी। एसपी जेके शाही ने बताया कि मृतका का मोबाइल गुल मोहम्मद के पास से पुलिस ने मृतका द्वारा पहनी गई जेवरी, एक 315 बोर का तमंचा और मोहम्मद अकरम के पास से मृतका का मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों का मंगलवार को चालान कर दिया। एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड की विवेचना उत्कृष्ट रही। इसे राज की उत्कृष्ट विवेचनाओं में भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी पांच, डीआईजी 12 हजार का देंगे इनाम
जलधारा हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने अपने स्तर से पांच हजार रुपये देकर पुरस्कृत करने की घोषणा की है। एसपी ने बताया कि घटना का सफल अनावरण और शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए डीआईजी ने 12 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
यह था मामला
मोहन गार्डेन निवासी 30 वर्षीय जलधारा 10 अगस्त की सुबह अल्ट्रासाउंड कराने की बात कहकर घर से निकली थी। उसका 12 अगस्त को सुूबह करीब 11 बजे थाना जहॉनाबाद क्षेत्र में शाही रेलवे क्रासिंग के पास झाड़ियों में उसका शव मिला था। उसकी दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतका के पति सत्यपाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।