फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Spare parts dealer Current death, mayhem

स्पेयर पार्ट्स व्यापारी की करंट से मौत, कोहराम

Sat, 13 Feb 2016 10:42 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 13 Feb 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Spare parts dealer Current death, mayhem
अपने बेटे के जन्मदिन के लिए दावत का इंतजाम कर रहे पिता की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय मोहम्मदपुर निवासी बृजमोहन (30) टैंट हाउस की दुकान से शामियाना ट्रॉली पर लाद रहे थे। ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से एक लोहे का पाइप छू जाने से बृजमोहन करंट की जद में आ गए और उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए पीलीभीत ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे पूरनपुर-धनाराघाट रोड पर भगवंतापुर चुंगी के समीप हुआ। बृजमोहन की नगर में शेरपुर रोड पर रामलीला मेला मैदान के समीप बाइक स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। बृजमोहन के छह वर्षीय पुत्र आयुष उर्फ लकी का शनिवार को जन्मदिन था। समारोह को लेकर बृजमोहन शनिवार को भगवंतापुर चुंगी के समीप एक टैंट हाउस की दुकान से शामियाना लेने आए थे। ट्रॉली पर शामियाने के लोहे का पाइप लादते समय पाइप ट्रॉली के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले बृजमोहन की हालत खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पीलीभीत ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बृजमोहन का शव घर पहुंचते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। बृजमोहन अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा और विवाहिता बहन दुर्गा से बड़ा था।  
विज्ञापन


बृजमोहन को मौत खींचकर ले गई ट्रॉली तक
बृजमोहन ने पुत्र के जन्मदिन को लेकर नगर के एक अन्य टैंट हाउस पर शामियाना आदि बुक कराया था। राजस्व विभाग की टीम ने बकाया होने पर शुक्रवार को उक्त टैंट हाउस को सील कर कुर्क कर दिया था। इसको लेकर बृजमोहन चुंगी के समीप शामियाने की दुकान पर शामियाना लेने पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब बृजमोहन ट्रॉली पर चढ़कर शामियाने का सामान लाद रहे थे, तब टैंट स्वामी ने सामान लदवा देने और ऊपर से गुजर रहे बिजली हाईटेंशन लाइन की जानकारी देकर सावधान किया था। इस दौरान बृजमोहन का फोन आने पर उन्होंने एक हाथ से मोबाइल सुनना शुरू किया और दूसरे हाथ से पाइप को ट्रॉली पर रख रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशी का माहौल चंद मिनटों में मातम में बदला
छह वर्षीय पुत्र का जन्मदिन इस बार बृजमोहन ने धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया था। इसको लेकर रात्रि में दुर्गा जागरण का कार्यक्रम रखा गया था। दावत को लेकर हलवाई लगाए गए थे। कई मेहमान आ चुके थे। हलवाई सब्जी बनाने की तैयारी कर चुके थे। उधर, सुबह होते ही गांव और रिश्तेदारों के घरों पर जाकर बृजमोहन ने कई लोगों को आमंत्रित किया हुआ था। पुत्र के जन्मदिन को लेकर बृजमोहन के घर खुशी का माहौल था, लेकिन घटना के बाद चंद मिनटों में ही माहौल मातम में बदल गया। शोक संवेदना व्यक्त करने बृजमोहन के घर पहुंचे अधिकांश लोग पुत्र के जन्मदिन की खुशी और उनके दावत देने के अंदाज आदि की चर्चा कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed