{"_id":"58c54ca94f1c1be618dc5071","slug":"sp-to-arrive-at-indo-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडो-नेपाल बार्डर पर हालात भांपने पहुंचे एसपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंडो-नेपाल बार्डर पर हालात भांपने पहुंचे एसपी
अमर उजाला ब्यूरो हजारा (पीलीभीत)।
Updated Sun, 12 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बवाल के बाद हालात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी अफसरों से बातचीत कर जुटाई जानकारी
यूपी 100 की गाड़ियों को भी किया चेक
। नो मैंस लैंड पर पुलिया के निर्माण को लेकर इंडो नेपाल सीमा पर हुए बवाल के बाद हालात पूरी तरह सामान्य न होने पर चौथे दिन एसपी देवरंजन वर्मा ने मौके पर जाकर हालात की जानकारी जुटाई। एसएसबी अधिकारियों संग मौका मुआयना किया। इसके बाद चौकी और 100 की गाड़ियों को भी चेक किया। जिसमें संतोषजनक जवाब न देने पर 100 के पुलिसकर्मियों की फटकार लगाई।
चार दिन पूर्व बसही गांव से सटी इंडो नेपाल सीमा पर नो मैंस लैंड पर पुलिया निर्माण को लेकर भारतीय और नेपालियों के बीच पथराव हो गया था। जिसके बाद से बार्डर पर आवाजाही बंद है। तनाव को देखते हुए एसएसबी सीमा पर तैनात है। रविवार को हालात भांपने के एसपी देवरंजन वर्मा पहुंचे। एसएसबी के अफसरों के साथ पिलर संख्या 28 से 42 तक भ्रमण किया। इसके अलावा दोनों ओर से हालात की जानकारी जुटाई। इसके अलावा सुरक्षा बिंदुओं पर बातचीत की। इसके बाद चौकी कंबोजनगर का निरीक्षण किया। जिसमें व्यवस्था संतोषजनक मिली। वापसी के दौरान एसपी ने रास्ते में खड़ी यूपी 100 की गाडिय़ों को चेक किया। अभिलेख भी देखे। इसके बाद मौजूदा पुलिसकर्मियों से 100 के कार्य को लेकर सवाल-जवाब किया। जिसमें पुलिसकर्मी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर एसपी ने उनकी फटकार लगा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी पीआरओ राजेश कुमार भी मौजूद रहे।