{"_id":"a4cc72056c04ea934211eeaf1736a2dd","slug":"sp-inspection-in-thana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने किया थाने का औचक निरीक्षण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने किया थाने का औचक निरीक्षण
बिलसंडा।
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी जितेंद्र कुमार शाही ने थाने का औचक निरीक्षण किया। हवालात, दफ्तर मेस व साफ-सफाई व्यवस्था देखी और अभिलेखों का निरीक्षण किया।
एसपी ने जर्जर आवासीय भवन देखकर भौचक रह गए। उन्होंने थाना परिसर में पर्याप्त जगह होने के बाद भी एसआई आवास कार्यालय के पीछे बनवाए जाने पर नाराजगी जताई। अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया और खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पूर्व में तैनात रहे हेड मोहर्रिर सियाराम राठौर और कांस्टेबल प्रमोद कुमार अग्निहोत्री के खिलाफ चार्ज हैंडओवर करने को लेकर दर्ज मुकदमे की विवेचना की देरी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि माल और कारतूस गायब होने के मामले की विवेचना हो रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान एसओ राजेश यादव व अन्य दरोगा मौजूद रहे।