फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sohde entered the house clashed with student, browning China

घर में घुसे शोहदे से भिड़ी छात्रा, तमंचा छीना

Tue, 21 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद (पीलीभीत)। Updated Tue, 21 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Sohde entered the house clashed with student, browning China
teasing - फोटो : अमर उजाला
शोर मचाने पर भागा आरोपी, गांव के एक युवक पर शक
विज्ञापन

जहानाबाद पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

एक शोहदे ने घर में घुसकर बीएससी की छात्रा से तमंचे के बल पर छेड़छाड़ की कोशिश तो छात्रा हिम्मत दिखाते हुए उससे भिड़ गई। छात्रा ने उसका तमंचा छीन लिया और शोर मचाया, जिससे घबराकर आरोपी भाग निकला। माना जा रहा है कि यह गांव का ही युवक है जो छात्रा को फोन पर कई दिनों से परेशान कर रहा था। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय छात्रा ने बताया कि सोमवार रात वह अपने कमरे में सो रही थी। परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में थे। देर रात करीब डेढ़ बजे एक युवक घर में घुस आया। उसने पहले दूसरे कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद छात्रा के कमरे में आकर उस पर तमंचा तान दिया और छेड़छाड़ करने लगा। आंख खुलने पर छात्रा पहले तो घबरा गई, बाद में उससे भिड़ गई। इसी दौरान उसने झपट्टा मारकर आरोपी के हाथ से 315 बोर का तमंचा छीन लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी घबराकर भाग निकला।
विज्ञापन

बिजली न होने के कारण छात्रा शोहदे का चेहरा ठीक से नहीं देख सकी। इसकी सूचना मिलने पर रात में ही यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पीड़ित छात्रा ने तमंचा पुलिस के सुपुर्द कर मामले की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि गलत नीयत से घर में घुसकर बंधक बनाने और अवैध शस्त्र रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed