फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SO the voice of a soldier Tahrir writing , put the thumb

एसओ ने बोलकर सिपाही से लिखाई तहरीर, लगवाया अंगूठा

Tue, 12 Jan 2016 07:27 PM IST
plibhit
plibhit Updated Tue, 12 Jan 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
SO the voice of a soldier Tahrir writing , put the thumb

परेवावैश्य में डकैती की हुई घटना में एक बार फिर जहॉनाबाद पुलिस खेल कर गई। इस बार तो पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं। पीड़ित ने जो तहरीर दी, उसे पुलिस ने लेने से इंकार कर दिया। प्रदेश के एक राज्यमंत्री के खास माने जाने वाले एसओ ने खुद बोलकर तहरीर एक सिपाही से लिखवाई और अनपढ़ गृहस्वामी से अंगूठा लगवाकर धाराओं में खेल कर दिया। पुलिस ने सिर्फ बंधक बनाकर लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस के इस कारनामे से लोगों में गुस्सा है।

विज्ञापन

जिले में चोरी और लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस से बेखौफ अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पिछले दिनों हुईं घटनाओं को खुलासा भी नहीं हो रहा है। इससे पुलिस व्यवस्था चौपट होती नजर आ रही है। सोमवार की रात बदमाशों ने जहॉनाबाद के गांव परैवावैश्य में डाका डाल दिया। इससे दो दिन पहले थाना न्यूरिया और थाना सुनगढ़ी में डकैती की घटना हुई। अगर दो महीने में हुईं घटनाओं पर नजर डाले तो चोरी, लूट और डकैती की सर्वाधिक घटनाएं थाना जहॉनाबाद क्षेत्र में हुई। 16 दिसंबर को गांव ललौरीखेड़ा के दो घरों में डकैती, कल्याणपुर खास के दो घरों में चोरी हुई। नौ नवंबर की रात बदमाशों ने कनाकोर के तीन और ऐमी के एक घर में डकैती डालकर करीब आठ लाख रुपये का माल बटोर ले गए। पुलिस ने इनमें से कुछ घटनाएं दर्ज नहीं की और जो घटनाएं नहीं लिखी, जो घटनाएं लिखीं वह चोरी में दर्ज की।
विज्ञापन

परेवावैश्य में हुई डकैती की घटना में भी पुलिस ने खेल किया। पीड़ित बाबू कुरैशी ने बताया कि वह अनपढ़ हैं। उसने गांव के एक व्यक्ति से तहरीर लिखवाई और पुलिस को दी, लेकिन एसओ ने वह तहरीर लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि एसओ ने एक सिपाही को बुलाया और खुद तहरीर बोलकर लिखवाई। तहरीर में पिटाई, फायरिंग और बदमाशों को हथियार बंद होना भी नहीं लिखाया। सामान की लिस्ट तहरीर में न लिखकर सिर्फ यह लिख दिया कि लिस्ट बाद में देंगे। एसओ की इस कार्यप्रणाली से लोगों में रोष है। बुधवार को पीड़ित ग्रामीणों के साथ एसपी से शिकायत करेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों की धमकी से ग्रामीणों में दहशत
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में कभी डकैती की घटना नहीं होती थी। पहली बार एक नवंबर 14 को बदमाशों ने गांव निवासी छोटे के घर डाका डाला था और करीब तीन लाख रुपये का सामान लूट ले गए थे। दोबारा घटना होने और बदमाशों की धमकी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है।


यदि एसओ ने खुद बोलकर तहरीर लिखाई है तो गंभीर बात है। यदि पीड़ित इस बात की शिकायत करेगा तो मामले की जांच कराई जाएगी। पीड़ित ने जो तहरीर दी थी, एसओ को उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed