फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SO the Hdkakr Tahrir Bdlwai

एसओ ने हड़काकर बदलवाई तहरीर

Sun, 05 Jul 2015 10:53 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 05 Jul 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
सोते समय थाना जहॉनाबाद के गांव भूडा निवासी नरेश उर्फ बबलू को गोली मारकर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने अपनी खूब दादागिरी दिखाई। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देख एसओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने तहरीर देने आए घायल के चाचा ढाकनलाल को कमरे में बुलाकर पहले जमकर हड़काया। बाद में सिपाही साथ भेजकर मनमाफिक दूसरी तहरीर लिखवाई और उसी तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज करझ् ली।
विज्ञापन

शनिवार की तड़के छत पर सो रहे गांव भूडा निवासी 22 वर्षीय नरेश उर्फ बबलू के सिर पर अज्ञात बदमाशों ने तमंचे से गोली मार दी थी। छर्रे सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का इलाज शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कर किया जा रहा है। उसकी हालत दूसरे दिन भी गंभीर बनी हुई है। रविवार की दोपहर बाद घायल के चाचा ढाकनलाल अन्य लोगों के साथ थाने पहुंचे और एसओ धनंजय सिंह को तहरीर दी। ढाकनलाल ने बताया कि तहरीर में उसने 29 जून को घर में हुई चोरी व बदमाशों द्वारा गोली मारकर घायल करने का जिक्र किया था। जिसे देखकर एसओ उसे अपने आवास पर ले गए। जहां उसको जमकर हड़काया। ढाकनलाल ने बताया कि एसओ का कहना था कि नरेश तमंचा सिर के नीचे रखकर सोया था, जिससे चली गोली से वह घायल हुआ है। आरोप है कि एसओ ने एक सिपाही को उसके साथ भेजकर अज्ञात द्वारा छत पर चढ़कर गोली मारकर घायल होने की तहरीर लिखवाई। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घायल नरेश सिर के नीचे लोड तमंचा रखकर लेटा हुआ था। जिससे अचानक चली गोली से वह घायल हुआ है। हड़काने की बात गलत है। हां यह सही है कि दूसरी तहरीर लिखवाकर अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पीड़ित ने जो तहरीर दी थी पुलिस को उसी के आधार पर रिपोर्ट लिखनी चाहिए। यदि तहरीर बदलवाई है तो गलत है। खुद के तमंचे से घायल होने का मामला है तो पुलिस को जांच के दौरान कार्रवाई करनी चाहिए। यदि पीड़ित शिकायत करता है तो जांच कराकर एसओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेके शाही, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed