Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   accuse arrested in 1.54 lakh fraud

Sirsa News: 1.54 लाख की ठगी के मामले में एक आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
accuse arrested in 1.54 lakh fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



डबवाली। पुलिस ने ऑनलाइन किराए का मकान दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पिछले एक महीने से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने इस मामले की जानकारी दी।
शिकायतकर्ता गोपाल गोयल ने 19 अक्तूबर 2026 को थाना कालांवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने प्ले स्टोर के एक माध्यम से चंडीगढ़ में किराए के मकान के लिए संपर्क किया था।
विज्ञापन

आरोपी ने गेट पास के नाम पर दो हजार रुपये और आधार कार्ड भेजने को कहा था। शिकायतकर्ता ने रुपये और पहचान पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दिए थे। इसके बाद आरोपी ने भुगतान असफल होने का नाटक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी ने रुपये वापस करने का दिया झांसाआरोपी ने रुपये वापस करने का झांसा देकर बार-बार पैसे ऐंठे। इस तरह धोखाधड़ी करके कुल एक लाख 54 हजार 49 रुपये ठग लिए गए। साइबर अपराध शाखा डबवाली में तैनात सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार की अगुवाई में टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने तकनीकी पहलुओं की गहन जांच करते हुए महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने आमिर खान को राजस्थान से धर दबोचा। आमिर खान इस मामले में बैंक खाता और एटीएम उपलब्ध करवाने का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed