{"_id":"59131af94f1c1b7a04850a1f","slug":"skeleton-of-the-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिले गोवंशीय पशुओं के कंकाल, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिले गोवंशीय पशुओं के कंकाल, हंगामा
Wed, 10 May 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 10 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खेत में मिले गोवंशीय पशुओं के कंकाल, हंगामा
Link Copied
ईंटारोड़ा गांव के एक खेत में गोवंशीय पशुओं के कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। एकजुट हुए ग्रामीणों ने पशुओें का कत्ल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत किया। इसके बाद बरामद कंकाल दफना दिए गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव ईंटारोड़ा निवासी बेचेलाल बुधवार को सुबह छह बजे अपने गन्ने के खेत की सिंचाई करने पहुंचे। इस बीच खेत में खून से सने दो गोवंशीय पशुओं के कंकाल पड़े देख उसके होश उड़ गए। कुछ ही देर में इसकी जानकारी लगने पर ग्रामीण जमा हो गए। इसके बाद गोवंशीय पशुओं का कत्ल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि कसाईयों ने खेत में गोवंशीय पशु काटने के बाद मांस ले गए और कंकाल मौके पर छोड़ दिए। इसकी सूचना प्रधान पति इंत्याज अहमद ने पुलिस को दी। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने बरामद कंकाल जमीन में दफन कराए। जांच के लिए मांस के कुछ टुकड़े पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को सौंपे गए। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि हलका दरोगा सिद्धार्थ गोस्वामी की ओर से मामले में अज्ञात कसाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रदर्शन करने वालों में बेंचेलाल, रामकुमार, हरीशंकर, मोहन स्वरूप, कपिल कुमार, विकास गंगवार, भीमसेन, कोकिला देवी, ईश्वरी प्रसाद, सर्वेश कुमार, बाबा रामदास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।