{"_id":"5846f3024f1c1be0594489c0","slug":"shops-homes-cash-jewelry-thousands-including-theft-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों, घरों से नगदी, जेवरात सहित हजारों की चोरी, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों, घरों से नगदी, जेवरात सहित हजारों की चोरी, रिपोर्ट
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने मोहल्ला साहूकारा निवासी फर्नीचर व्यवसायी मोहम्मद अहमद और उनके पड़ोसी हाशिम अली के घर में घुसकर दो तोला सोने के जेवर और 22 तोले चांदी के जेवर, 71 सौ रुपये नगद, चार मोबाइल चोरी कर लिए। मोहम्मद अहमद की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला रजागंज देहात में चोर निवासी मोहम्मद आरिफ की किराना की दुकान के दरवाजे का कब्जा उखाड़कर 41 हजार रुपये नगद, छाली, साबुन आदि सामान ले गए। गुलड़िया भूपसिंह गांव में चोरों ने फोटो स्टूडियो के ताले तोड़कर पांच हजार रुपये नगद, दो लैपटॉप, प्रिंटर आदि समेट ले गए। इसकी तहरीर के बाद भी घटनाओं की रिपोर्ट पुलिस ने नहीं लिखी।
फर्नीचर व्यापारी मोहम्मद अहमद ने बताया कि चोरों ने उसके पड़ोसी हाशिम अली के घर से उसके घर की छत की ओर से प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। चोरी की जानकारी मंगलवार को सुबह आंख खुलने पर हुई। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शाम को घर लौटने के बाद पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया। इस दौरान चोरों ने उनके घर से दो बैग और रिश्तेदार बीसलपुर निवासी रफी अहमद की पैंट से 71 सौ रुपये चोरी कर ले गए। बैंग में दो तोला सोने के झुमके, चार सोने की अंगूठी, बाइस तोला वजन की चांदी की पायल आदि सामान था। उन्होंने बताया कि चोरों ने इससे पहले उसके पड़ोसी मोहम्मद हाशिम अली के घर से चार मोबाइल चोरी कर लिए। मोहम्मद अहमद की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरी की अन्य घटना में चोरों ने मोहल्ला रजागंज देहात निवासी मोहम्मद आरिफ की दुकान को अपना निशाना बनाया। आरिफ की एक धार्मिक स्थल के समीप किराना की दुकान है। उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान के दरवाजे का कब्जा उखाड़कर गोलक चोरी कर ली। गोलक में 37 हजार रुपये की नगदी और चार हजार रुपये की रेजगारी थी। चोरों ने इसके अलावा उसकी दुकान से करीब दो किलो छाली, साबुन आदि सामान चोरी कर लिया। घुंघचाई। आदर्श सांसद गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी सरवन सिंह की गांव में ही फोटोग्राफी की दुकान है। उन्होंने बताया कि चोरों ने रात में दुकान के शटर के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से दो लैपटॉप, दो प्रिंटर, पांच हजार रुपये की नगदी, दो कैमरा, जनरेटर, दस कैसेट आदि सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि इसकी तहरीर बलरामपुर पुलिस को दी गई।