{"_id":"ab55ea58bb03fa2a8279fd247d688038","slug":"shoplifter-fleeing-car-carrying-a-briefcase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से अटैची लेकर उचक्का फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से अटैची लेकर उचक्का फरार
पीलीभीत।
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
असम हाइवे पर पंचर बनवा रहे
विज्ञापन
बरेली के पंजाबपुरा निवासी पीएन तिवारी की कार से उचक्का आगे सीट पर रखी
अटैची लेकर फरार हो गया। अटैची में 16 हजार की नगदी, एटीएम आदि सामान था।
उचक्के की फुटेज पास स्थित एक पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद
हो गई है। पुलिस फुटेज लेकर उचक्के की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
पीएन तिवारी ने बताया कि शहर के मोहल्ला केसरी सिंह में अस्थाई रूप से रहते हैं। वह अपनी कार से परिवार समेत लखीमपुर जा रहे थे। असम हाइवे पर आसाम पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर उनकी कार का पहिया पंचर हो गया। जिस पर वह एक पेट्रोल पंप के निकट पंचर बनवाने लगे। इस दौरान कार की डिग्गी में रखी अटैची निकालकर अगली सीट पर रख दी।
पंचर बनने के बाद देखा तो अटैची गायब मिली। अटैची में 16 हजार रुपये, कागज, एटीएम कार्ड, पासबुक, कपड़े आदि थे। पुलिस ने उनकी तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उचक्के की तस्वीर अटैची ले जाते हुए दिखी है। फुटेज निकलवाकर उचक्के की तलाश की जा रही है।