फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Elderly cyclist killed after being struck by a pickup vehicle

Sirsa News: पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की गई जान

Fri, 16 Oct 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 16 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Elderly cyclist killed after being struck by a pickup vehicle
कालांवाली। कालांवाली-देसूमलकाना रोड पर वीरवार सुबह पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव देसूमलकाना निवासी करीब 65 वर्षीय दर्शन सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई जबकि चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर कालांवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


कालांवाली थाना प्रभारी और जांच अधिकारी देवीलाल के अनुसार, दर्शन सिंह कालांवाली में सब्जी की दुकान पर काम करता था। वह रोजाना की तरह वीरवार सुबह साइकिल पर सवार होकर काम पर जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास कालांवाली की ओर से आ रही एक पिकअप ने उसकी साइकिल को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल भेज दिया है। दर्शन सिंह शादीशुदा था और उसके दो बेटे हैं, जो मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

सड़क हादसे में युवक घायल



ओढां। गांव ओढां-जलालआना मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होने से हुए हादसे में 25 वर्षीय सुखवीर सिंह घायल हो गया। वह गांव जलालआना से बाइक पर ओढां की ओर आ रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अपनी गाड़ी से ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed