फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A suspect accused of abetting a married woman's suicide has been arrested.

Mathura News: विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
A suspect accused of abetting a married woman's suicide has been arrested.
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी छिराैरा निवासी कान्हा को मिशन शक्ति की टीम ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी से डरी विवाहिता ने 15 सितंबर को घर की चौखट में लगे कुंडे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन

आत्महत्या के करीब एक महीने बाद हाईवे थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। विवाहिता की मां ने बताया कि थाना जैत के गांव छिराैरा निवासी कान्हा उनके ननदोई का लड़का और रिश्ते में बेटी का भाई लगता था। उसका घर पर आना-जाना था। एक साल पहले आरोपी ने उनकी बेटी की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो खींच ली। इसके बाद से वह उसे परेशान करने लगा। 10 दिसंबर 2025 को उन्होंने बेटी की शादी अलीगढ़ के बाड़ाैन निवासी युवक से कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी वाले दिन ही कान्हा ने बेटी के पति को धमकी दी कि अगर उसने लड़की को हाथ लगाया तो जान से मार देगा। इससे ससुराल पक्ष के लोग डर गए और 15 दिन बाद ही उनकी बेटी को मायके में छोड़कर चले गए। इस बात की जानकारी होने पर उन्होंने कान्हा के परिजन से इसकी शिकायत की। बावजूद इसके कान्हा उनकी बेटी पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए मिलने का दबाव बनाने लगा। इससे परेशान होकर विवाहिता ने 15 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे चौखट में लगे कुंडे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका आरोप है कि एक महीने बाद उनकी प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि मिशन शक्ति की टीम ने आरोपी को बुधवार रात 9:40 बजे माल गोदाम रोड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed