फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   shikshamitra dead in mistirias

नौकरी के तनाव से जूझ रही महिला शिक्षामित्र की मौत

Tue, 12 Sep 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Tue, 12 Sep 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
shikshamitra dead in mistirias
shikshamitra - फोटो : amar ujala
-हालत बिगड़ने पर बरेली के अस्पताल में चल रहा था इलाज
विज्ञापन

-परिवार वाले बोले- समायोजन निरस्त होने के बाद से सदमे में थीं कमलेश


समायोजित महिला शिक्षामित्र की बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक शिक्षामित्र के पति के मुताबिक उसकी पत्नी की मौत सदमे की वजह से हुई है। वह समायोजन निरस्त होने के बाद से अवसाद में चल रही थी। मृतक महिला शिक्षामित्र के तीन बच्चे हैं।
मरौरी ब्लाक के गांव सराय सुंदरपुर निवासी कमलेश कुमारी प्राथमिक विद्यालय गजरौलाकलां में समायोजित शिक्षिका बतौर कार्यरत थीं। समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्र कमलेश भी आंदोलनों में हिस्सा लेती रहीं। कमलेश कुमारी के पति सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि समायोजन रद्द होने के बाद से ही कमलेश अवसादग्रस्त रहने लगी थीं। इस बीच वह कई बार पीलीभीत में चल रहे धरना प्रदर्शन में भी शामिल हुईं। परिवार वालों ने कई बार समझाने का प्रयास भी किया था। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह कमलेश के सिर में तेज दर्द के साथ अचानक उसकी हालत बिगड़ती चली गई। इस पर उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बरेली ले जाने की सलाह दी। इसके बाद सोमवार शाम को ही उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सुरेंद्र के मुताबिक अस्पताल में इलाज के दौरान भी कमलेश की हालत बिगड़ती चली गई। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसने दम तोड़ दिया। सुरेंद्र के का कहना है कि कमलेश की मौत सदमे के चलते हुई है। इधर कमलेश का शव मंगलवार शाम सराय सुंदरपुर पहुंचा। शव के पहुुंचते ही उसके घर कोहराम मच गया। सुरेंद्र के मुताबिक उसके दो बेटे अनुराग यादव और प्रियांशु व पुत्री समीक्षा है। तीनों बच्चे शहर के लायंस बाल विद्या मंदिर में पढ़ते हैं। बच्चों की पढ़ाई के चलते वह पत्नी के साथ शहर में ही अपने बड़े भाई देवेंद्र सिंह के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कमलेश का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा। 
विज्ञापन


शिक्षामित्र संगठन ने की 20 लाख मुआवजा की मांग 
समायोजित शिक्षामित्र कमलेश कुमारी की मौत की जानकारी पर शिक्षामित्रों में खासा रोष फैल गया। दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे स्थानीय शिक्षामित्र संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मृतक शिक्षामित्र के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग की। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा, कोषाध्यक्ष अजयपाल शर्मा ने शिक्षामित्र कमलेश के निधन पर दुख जताते हुए प्रदेश सरकार से मृतक शिक्षामित्र के परिवार वालों को 20 लाख मुआवजा देने की मांग की। प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ के मंडल उपाध्यक्ष राम सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष हरिओम पांडेय, संयुक्त सक्रिय टीम के जिलाध्यक्ष अमरदीप ने शिक्षामित्र के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के चलते शिक्षामित्र काफी आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed