फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharp weapons The young man killed

धारदार हथियार से युवक की हत्या

Mon, 21 Sep 2015 11:29 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 21 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sharp weapons The young man killed
शौच करने खेतों की ओर गए
विज्ञापन
थाना माधोटांडा के कसबा कलीनगर निवासी श्यामाचरन यादव के पुत्र 25 वर्षीय राजेंद्र की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। घरवालों ने उसका शव चकरोड के किनारे खून से लथपथ पड़ा देखा। घरवालों का कहना है कि राजेंद्र दिमागी रूप से कमजोर था। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कसबा कलीनगर निवासी श्यामाचरन यादव ने बताया कि उनका सबसे छोटा पुत्र राजेंद्र दिमागी रूप से कमजोर है। वह रविवार की शाम करीब छह बजे शौच के लिए अपने ही खेत के पास स्थित तालाब पर रोज की तरह गया था। दो घंटे बाद भी जब वह नहीं लौटा तो बड़े  पुत्र रामखिलावन को तलाश करने के लिए भेजा। रामखिलावन ने गांव में तलाश की। पता न चलने पर वह खेतों की ओर गए तो देखा कि पीलीभीत-कलीनगर मार्ग से करीब एक फर्लांग दूरी पर स्थित चकरोड पर उसका शव खून से लथपथ पड़ा था। सिर पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे।
सूचना पर घर में चीख पुकार मच गई। एसओ विवेक त्रिवेदी भी पहुंच गए और जानकारी की। जिस स्थान पर शव पड़ा था उससे करीब सात मीटर दूर बैव (घास) के खेत में घास रौंदी पड़ी थी। वहां पर भी काफी खून पड़ा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि राजेंद्र की हमलावरों से पहले संघर्ष हुआ। हमलावरों ने उसी स्थान उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में उसे खींच कर चकरोड के किनारे डालकर फरार हो गए। मृतक की चप्पलें मेड़ के किनारे पड़ी थी। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पिता की तहरीर पर धारा 302 और 201 आईपीसी के तहत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  
000
घरवालों ने रंजिश से किया इंकार
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद बड़े भाई रामखिलावन यादव ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। राजेंद्र की हालत यह थी कि उसे खाना खाने आदि की चिंता नहीं रहती थी। परिवार वाले उसे घेरकर खाना खिलाते थे। घरवालों की मानें तो उसे गांव के बच्चे चिढ़ाते थे तब भी वह कोई विरोध नहीं करता था। ऐसे में अब यह सवाल यह उठता है कि जब उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी तो कोई व्यक्ति उसकी जान क्यों लेगा? परिवार के लोग भी इस बात का जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed