फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seven homes in a single night Purnpur theft

एक ही रात में पूरनपुर के सात घरों में चोरी

Mon, 03 Oct 2016 11:57 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला कुरैशियान पर रविवार रात चोरों का कब्जा रहा। चोरों ने बेखौफ होकर सात मकानों, दो दुकानों और एक आटा चक्की में वारदात को अंजाम देकर लाखों की नकदी, जेवर समेट लिया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कुरैशियान में रात चोरों ने सात घरों और एक दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर नकदी, जेवरात, मोबाइल सहित करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। सलमान और हाजी जीशान की संयुक्त तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। मोहल्ला कुरैशियान निवासी मोहम्मद जीशान ने बताया कि रविवार रात छत के रास्ते चोर मकान में घुस आए। इसके बाद सात मोबाइल, बीस हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। सुबह आंख खुलने पर दरवाजा खुला मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। 
विज्ञापन

इसके बाद पड़ोस के ही शब्बीर के मकान में चोर घुसे। छत की ओर से आए चोर कमरों में रखे चार मोबाइल चोरी कर ले गए। इसके बाद सलीम ठेकेदार के घर दीवार फांदकर घुसे चोर बरामदे में रखे पर्स से  47 हजार की नकदी, सोने का हार, सोने की अंगूठी, झुमके, मोबाइल चोरी कर ले गए।  बाद में नासिर खां के घर घुसे चोरों ने 22 हजार रुपये की नकदी, दो जोड़ी पायल, सोने का टीका, मोबाइल चोरी कर लिया। नासिर खां के घर के बाहरी हिस्से में परचून की दुकान है। नासिर की पत्नी फूल बी ने बताया कि चोरों ने दुकान में रखी 55 सौ की नकदी उड़ा ली। रात तीन बजे घर का मुख्य दरवाजा खुला मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। यहां वारदात को अंजाम देने के बाद मोहल्ले के ही सहूद अहमद के घर को निशाने पर लिया गया। यहां भी चोर छत के रास्ते भीतर घुसे। इसके बाद साढ़े चार सौ रुपये और भाभी नगमा के कमरे से पांच सौ रुपये की चोरी कर ले गए। मोहल्ला के आमिर के मकान में घुसकर पैंट की जेब में रखी साढ़े पांच हजार रुपये की नगदी, उसकी बहन गुलनाज की दो हजार की नकदी, सोने की अंगूठी, भाई जावेद का मोबाइल चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह चोरी की घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाल मनोज त्यागी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। इसके बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तीन संदिग्ध भी हिरासत में लिए है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर में किराना दुकान, आटा चक्की में चोरी  
कसगंजा। चोरों ने रात बलरामपुर पुलिस चौकी के समीप स्थित गांव के निवासी पूर्व प्रधान रामबहादुर यादव की परचून की दुकान के ताले तोड़कर दस हजार रुपये की नगदी और करीब पचास हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसी गांव निवासी तेजपाल की आटा चक्की के ताले तोड़कर चोरों ने लोहे के ादो शाफ्ट, पांच क्विंटल चावल, दो क्विंटल लाही, दो क्विंटल गेहूं चोरी और कुछ बांट और कांटा चोरी कर लिया।

कुछ दूर जाकर ठहर गया डॉग स्क्वायड 
चोरी की वारदातों की जानकारी मुख्यालय तक पहुंचते ही एसपी मुनिराज ने कोतवाली पुलिस को कसा। जल्छ खुलासे के निर्देश दिए गए। जिसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली। सर्च डॉग सौम्या घटनास्थल से निकलकर कुछ दूर जाकर रूक गई।

 
सलमान और हाजी जीशान की ओर से संयुक्त रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीन संदिग्ध हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनाओं का जल्द वर्कआउट किया जाएगा। 
- राजेश्वर सिंह, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed