फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   School director and principal reports

स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य पर रिपोर्ट

Sat, 25 Jun 2016 10:51 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
 नगर में चल रहे एक प्राइवेट स्कूल के संचालक और बमरौली में चल रहे एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ एक परीक्षार्थिनी का फर्जी प्रवेश पत्र बनाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार देर सायं रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन

गांव रौतापुर निवासी नरेंद्र गुप्ता की पुत्री गुंजन गुप्ता ने शैक्षिक सत्र 2014-15 में नगर के उमादेवी पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ में प्रवेश लिया था। उनके पूछने पर स्कूल के संचालक नीरज गुप्ता ने बताया कि उनका स्कूल बमरौली स्थित आपीएमपी इंटर कालेज से संबद्ध है। शासन से मान्यता प्राप्त भी है। वर्ष 2016 की हाईस्कूल परीक्षा में शामिल होने के लिए जब गुंजन ने स्कूल संचालक नीरज गुप्ता से प्रवेश पत्र मांगा तो उन्होंने परीक्षा से एक दिन पहले 17 फरवरी, 2016 को बमरौली के इंटर कॉलेज में ले जाकर वहां के प्रधानाचार्य से प्रवेश पत्र दिलवा दिया था। उस पर छात्रा गुंजन गुप्ता का फोटो लगा था, लेकिन उसके नाम के स्थान पर वंदना देवी पुत्री रामचंद्र और रीना देवी अंकित था। जन्मतिथि भी भिन्न थी। प्रवेश पत्र पर अनुक्रमांक नंबर 1101498 दर्ज था। प्रवेश पत्र देख कर जब उन्होंने नीरज गुप्ता से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि तुम परीक्षा दो। बाद में सब ठीक करा देंगे। गुंजन और उनके पिता ने इस धोखाधड़ी की शिकायत परीक्षा प्रारंभ होने पर जिलाधिकारी से की तो उन्होंने उक्त प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दे दिए। जांच में मामला सही पाए जाने पर बमरौली के प्रधानाचार्य को तत्काल परीक्षा से डिबार कर दिया गया और कॉलेज के प्रबंधक को उनके खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया गया लेकिन प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। इस पर गुंजन के पिता ने कोर्ट में वाद दायर कर दिया। कोर्ट के आदेश पर स्कूल संचालक नीरज गुप्ता और प्रधानाचार्य सुधीर कुमार के खिलाफ शुक्रवार देर शाम बिलसंडा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed