{"_id":"6b05d0907ba28a0b6009fd7c","slug":"rs-181-lakh-withdrawn-from-account-without-sharing-otp-or-pin-rewari-news-c-198-1-rew1001-249256-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिना ओटीपी और पिन साझा किए खाते से निकाले 1.81 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिना ओटीपी और पिन साझा किए खाते से निकाले 1.81 लाख रुपये
Tue, 24 Nov 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
बावल। साइबर ठगों ने बावल में कार्यरत एक कर्मचारी के बैंक खाते से दो दिन में सात बार लेनदेन कर 1 लाख 81 हजार 800 रुपये निकाल लिए।
पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव रावता की ढाणी निवासी धन सिंह ने बताया कि वह रॉकी मिंडा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत है।
वर्तमान में वह बावल के सेक्टर-3 औद्योगिक क्षेत्र में रहता है। उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है। उसके अनुसार, 15 नवंबर को खाते से तीन बार में 90 हजार रुपये निकाले गए। इनमें 60 हजार, 10 हजार और 20 हजार रुपये के लेनदेन शामिल हैं।
इसके अगले दिन 16 नवंबर को भी खाते से चार बार में 91 हजार 800 रुपये निकाल लिए गए। इनमें 35 हजार, 25 हजार, 21 हजार और 10 हजार रुपये के लेनदेन शामिल हैं। इस प्रकार दो दिनों में कुल सात बार में 1,81,800 रुपये की राशि खाते से निकल गई।
विज्ञापन
धन सिंह ने बताया कि घटना का पता चलने पर उसने बैंक में शिकायत दर्ज करवाई और एचडीएफसी के ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर यूपीआई खाता बंद करवाया। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत की। उसने पुलिस से सभी सात लेनदेन के यूटीआर नंबर, लाभार्थी बैंक खातों और तकनीकी विवरण की जांच करवाकर आरोपियों की पहचान करने तथा ठगी की राशि वापस दिलाने की मांग की है।
जांच अधिकारी रवि कांत ने बताया कि शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।