फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   scam in development work

आठ लाख का शोर, जांच में मिला 1.20 लाख का घोटाला

Mon, 03 Sep 2018 05:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Mon, 03 Sep 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
मरौरी ब्लाक की ग्राम पंचायत नकटिया के रहने वाले ग्रामीण रामदास, धर्मदास, नंदराम आदि ने सचिव करन सिंह नवियाल और प्रधान उर्मिला देवी पर विकास कार्यों में आठ से दस लाख का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। मामले की जांच अमरिया बीडीओ एके गंगवार को दी गई। जांच रिपोर्ट में मात्र 1.20 का गबन करने की बात सामने आई। डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान की पावर सीज करने के साथ ही 1.20 लाख रुपये की आधी-आधी रिकवरी दोनों से किए जाने के आदेश दिए। जानकारी पर ग्रामीणों ने जांच अधिकारियों की रिपोर्ट पर ही सवाल खड़े कर दिए। ग्रामीणों के मुताबिक जब दोनों दोषी पाए गए तो प्रधान की पावर सीज करने के साथ ही सचिव पर भी निलंबन की कार्रवाई होनी चाहिए।        
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विकास का जिम्मा संभालने वाले अफसरों के कारनामे किसी से छिपे नहीं। पिछले दिनों घोटाले के एक मामले में हुई प्रारंभिक जांच में डीपीआरओ ने जिस सचिव व प्रधान को दोषी ठहराया उसी मामले की दोबारा कराई जांच में अफसरों ने सभी को क्लीनचिट दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed