फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Accused in Mehrauli shooting incident injured in encounter

Mathura News: महरौली गोलीकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Accused in Mehrauli shooting incident injured in encounter
गोवर्धन। महरौली में प्रमोद प्रजापति को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी क्षेत्रपाल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन बार गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिनी टांग में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और 600 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ अनिल कुमार सिंह के अनुसार, 10 अक्तूबर की रात पुलिस टीम बरसाना-गोवर्धन मार्ग पर भगौसा नहर की पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बरसाना की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा और नहर की पटरी के किनारे झाड़ियों में छिप गया। पुलिस ने पीछा कर उसे घेर लिया। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर लगातार तीन बार फायरिंग की। पुलिसकर्मियों ने आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने दोबारा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिनी टांग में गोली लग गई। घायल आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन भेजा गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी क्षेत्रपाल, निवासी महरौली, थाना गोवर्धन ने स्वीकार किया कि नौ अक्तूबर को रुपये के लेनदेन के विवाद में उसने प्रमोद पुत्र बुद्धि को तमंचे से गोली मारी थी। इस मामले में थाना गोवर्धन में पहले से प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। उसके पास से 600 रुपये भी मिले हैं। मौके से बरामद मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। पुलिस के अनुसार, यह बाइक आरोपी के भाई सोनू के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed