{"_id":"585815774f1c1bea7fe390d8","slug":"sadar-will-kill-bjp-ticket-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर सीट से भाजपा का टिकट मांगा तो मार दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदर सीट से भाजपा का टिकट मांगा तो मार दूंगा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से टिकट की मांग कर रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यपाल गंगवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। अज्ञात युवक ने मोबाइल पर काल कर टिकट मांगने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित से मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।बल्लभ नगर कालोनी निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यपाल गंगवार ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सदर विधानसभा सीट से पहले भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके है। आगामी 2017 विस चुनाव में भी वह भाजपा से सदर विधानसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे है। सोमवार सुबह उनके मोबाइल पर एक नए नंबर से अज्ञात युवक ने काल की। फोन रिसीव करते ही दूसरी ओर से बोल रहे युवक ने गालीगलौज शुरू कर दिया। यह भी बताया कि धमकी देने वाला युवक खुद को मुगलाखेड़ा गांव का रहने वाला बता रहा था। इसके बाद से पूर्व ब्लाक प्रमुख का परिवार काफी डरा सहमा हुआ है। पीड़ित ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामले की तहरीर मिली है। सर्विलांस की मदद से धमकी देने वाले का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है। जल्द पूरे मामले को स्पष्ट कर कार्रवाई की जाएगी।
हरगोविंद सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
विज्ञापन
मामले की तहरीर मिली है। सर्विलांस की मदद से धमकी देने वाले का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है। जल्द पूरे मामले को स्पष्ट कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हरगोविंद सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी