फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways bus collision Tempo relapse, 11 injured

रोडवेज बस की टक्कर  से पलटा टैंपो, 11 घायल

Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collision Tempo relapse, 11 injured
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
मां पूर्णागिरी शक्तिपीठ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टैंपो टनकपुर हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हाइवे पर हादसा औरिया मंदिर के पास टैंपो में रोडवेज बस के टक्कर मारने से हुआ। हादसे में टैंपो पलट गया, जिसमें ग्यारह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को गजरौला थाना क्षेत्र की भूड़ा कालोनी से दर्जन भर श्रद्धालु टैंपो से उत्तराखंड स्थित मां पूर्णागिरि शक्तिपीठ दर्शन के लिए निकले। टनकपुर हाइवे पर न्यूरिया थाना क्षेत्र में औरिया मंदिर के पास पहुंचते ही टैंपो को पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसमें टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भूड़ा कालोनी निवासी मनोरंजन हलदर, सुमित्रा पत्नी महादेव, मोहित, कल्यानी दास पत्नी प्रेमदास, प्रदीप दास, वासूदेव मजमूमदार, राधा मजमूमदार, आरती हलदर, पिपरिया सुहास गांव की रहने वाली सुशीला देवी, हंसमुखी, काजल समेत ग्यारह लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से हादसे की जानकारी जुटाई। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। एसओ दलवीर वर्मा ने बताया कि बस और टैंपो चालक दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत की जा रही है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed