{"_id":"576eb94b4f1c1bdf0cb4802c","slug":"rnjisn-entered-the-house-trying-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन घर में घुसकर बलात्कार की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन घर में घुसकर बलात्कार की कोशिश
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
रंजिशन घर में घुसकर परिवार वालों को बंधक बनाकर युवती से बलात्कार की कोशिश की गई। शोर-शराबा पर लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी संतराम और रामऔतार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि उसकी मां ने विवाद होने पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने 22 जून को घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को रस्सी से बांध दिया और फिर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। शोर-शराबा होने पर लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। युवती का आरोप है कि घटना की तहरीर बलरामपुर चौकी पुलिस को देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।