फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Risjadon spoiled vandalizing the umbrella of the intersection, police beat

बिगड़ैल रईसजादों की छतरी चौराहा पर गुंडई, पुलिस को पीटा

Wed, 28 Dec 2016 11:23 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Wed, 28 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Risjadon spoiled vandalizing the umbrella of the intersection, police beat
कार
सफारी कार सवार बिगड़ैल रईसजादों ने यूपी 100 की गाड़ी में टक्कर मार दी। पुलिस ने जब रोककर सख्ती करनी चाही तो पुलिसकर्मियों से उलझ गए और मारपीट की। मौके पर पहुंची पवन मोबाइल पुलिस से भी भिड़ गए। हंगामे की सूचना मिलने पर फोर्स संग पहुंचे इंस्पेक्टर सुनगढ़ी ने किसी तरह सख्ती कर दो लोगों को  दबोचा लिया जबकि दो आरोपी भागने में सफल रहे। टनकपुर हाइवे के व्यस्ततम इलाके पर वारदात से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार रात यूपी 100 की गाड़ी नंबर 2054 गौहनिया चौराहा से छतरी चौराहा की ओर जा रही थी। गाड़ी में एचसीपी सभाजीत चौबे, कांस्टेबल सचिव व चालक अर्जुन मौजूद थे। कस्बा पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही काली रंग की सफारी कार ने पीछे से यूपी 100 की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कार सवार युवकों को रोक पूछताछ शुरू की तभी उन्होंने हमला कर दिया। कार में मौजूद सिपाही सचिन व अर्जुन से मारपीट शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पवन मोबाइल पुलिस से भी युवक भिड़ गए। हालात बिगड़ने पर अफसरों को भी सूचना दी गई।  चंद मिनटों में ही गश्त पर निकले इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। बात बिगड़ती देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान दो आरोपी पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ब्लाक रोड निवासी सोनू उर्फ तेजेंद्र सिंह पुत्र हरचंद सिंह, माधोटांडा के खरदिवरा गांव निवासी सिकंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। गजरौला के रिछौला फार्म निवासी संदीप सिंह व सतवीर भागने में सफल रहे। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


मेडिकल में हुई एल्कोहल की पुष्टि
कार सवार युवकों के नशे में होने की बात सामने आने पर पुलिस ने पकड़े गए सोनू उर्फ तेजेंद्र सिंह व सिकंदर का मंगलवार रात को ही जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

000
लगी रही सिफारिश करने वालों की भीड़ 
पुलिस की गिरफ्त में आते ही आरोपियों को छुड़ाने की कोशिशें भी तेज हो गईं। बुधवार सुबह भी थाने के बाहर परिवारीजनों के साथ सिफारिश करने वालों की भीड़ बनी रही लेकिन सुनगढ़ी पुलिस के सख्त रुख के आगे बात नहीं बन सकी। 

000
पुलिस पर कार चढ़ाने की दे रहे थे धमकी
मौके पर मौजूद कुछ लोगों की मानें तो कार सवार युवकों ने एक सिपाही को पकड़कर उसको पीटने के साथ ही कुचलने की भी धमकी दी थी। किसी तरह दूसरे सिपाही ने कार की चाबी निकाली, जिससे वे बच सके।

000
चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की कार सीज कर दी गई है। फरार दोनों  आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- हरगोविंद सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed