फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Restricted animals There grabbed slaughter

प्रतिबंधित पशुओं का वध होते पकड़ा

Thu, 30 Jul 2015 11:21 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Thu, 30 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन

शेरपुरकलां के आम के एक बाग में प्रतिबंधित पशु वध की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की आहट पर वध कर रहे तीनों आरोपी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने एक अधकटा प्रतिबंधित पशु का शव और वध को बांधकर डाले गए एक पशु को बरामद करने का दावा किया है।

विज्ञापन

एचसीपी योगेश शंखधार ने बताया कि शेरपुरकलां के एक आम के बाग में प्रतिबंधित पशुओं के वध की सूचना पर बृहस्पतिवार को छापा मारा गया। पुलिस की भनक लगने पर पशुओं का वध कर रहे तीन आरोपी वध के उपकरणों को साथ में लेकर पूरब की ओर लीची के बाग में से होते हुए आबादी की ओर भागने में सफल हो गए। मौके पर एक प्रतिबंधित पशु का अधकटा शव, वध के लिए बांधकर डाले गए एक जिंदा पशु को बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित पशु के बरामद अध कटे शव का उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमपी सिंह पोस्टमार्टम करा कर पशु के शव को दफना दिया गया है। जबकि जिंदा बरामद पशु को सुपुर्दगी में देने के लिए ग्रामीण की खोज की जा रही है। पुलिस ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की जानकारी कर शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


...आखिर क्यों पकड़ में नहीं आते आरोपी
प्रतिबंधित पशुओं का वध, मांस बिक्री, वध को ले जाए जा रहे प्रतिबंधित पशुओं की सूचना पर पुलिस ने इस माह अब तक दस मामले पकड़े। मांस, वध के उपकरण, पशु भी बरामद किए गए, लेकिन इसमें से दो मामलों को छोड़कर हर जगह आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। आखिर प्रतिबंधित पशुओं का वध करने वालों का सूचना तंत्र मजबूत है या फिर और कुछ? यह लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने सात जुलाई को बाइक से लाए जा रहे प्रतिबंधित पशुओं के मांस को शेरपुर रोड पर पकड़ा। बाइक और मांस पुलिस ने बरामद किया, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं चढ़े। 11 जुलाई को शेरपुरकलां में लीची बाग के समीप प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस को बाइक पर लादने का मामला पकड़ा गया। बाइक, मांस, वध के उपकरण बरामद हुए, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। 13 जुलाई को मोहल्ला साहूकारा में सईद के घर प्रतिबंधित पशुओं का वध होता पकड़ा गया। यहां पुलिस ने जरुर सईद को मौके पर गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अन्य तीन आरोपी यहां भी पुलिस को देखकर भागने में सफल हो गए। 15 जुलाई को शेरपुरकलां में एक बाग के समीप बूचड़ खाने के पास हो रहे प्रतिबंधित पशुओं के वध को पकड़ा गया। तीन अधकटे प्रतिबंधित पशुओं के शव, एक जिंदा पशु बरामद हुआ। वध कर रहे चारों आरोपी पुलिस की भनक पर भागने में सफल हो गए। 22 जुलाई को पुलिस ने वध को ट्रक से ले जाए जा रहे 48 प्रतिबंधित पशुओं को बरामद किया। इसमें 17 मृत निकले, लेकिन यहां भी ट्रक चालक और उसमें सवार आरोपी भागने में सफल हो गए। इसी दिन मोहल्ला कुरैशियान और गांव लोधीपुर में प्रतिबंधित पशुओं का वध होने का मामला पकड़ा। आरोपी यहां भी हाथ नहीं लगे। हालांकि गहलुइया में होते मिले वध पर पुलिस ने हसनैन सहित तीन के खिलाफ नामजद  रिपोर्ट दर्ज की। 29 जुलाई को गहलुइया में रियासुद्दीन के घर प्रतिबंधित पशुओं का वध होता मिला। आरोपी रियासुद्दीन और उसके दो अन्य साथी भागने में सफल हो गए। इसी दिन शेरपुरकलां में प्रतिबंधित पशु का मांस ले जाते गांव निवासी भूरे को गिरफ्तार किया गया। बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने शेरपुरकलां में प्रतिबंधित पशुओं के वध का मामला पकड़ा, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे।


प्रतिबंधित पशुओं के वध की सूचना पर लगातार छापामार कार्रवाई कराई जा रही है। कई मामलों में आरोपी हाथ नहीं लगे यह सच है, लेकिन अज्ञात में दर्ज कराए गए मुकदमों पर आरोपियों की जानकारी कर उनको नामजद कराया जा रहा है। प्रतिबंधित पशुओं का वध किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं होगा। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गिरफ्तारी को लेकर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed