फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Restaurant owner's son Molestation of teenager

रेस्टोरेंट स्वामी के बेटे ने किशोरी से की छेड़छाड़

Sat, 30 Jan 2016 11:02 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 30 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Restaurant owner's son Molestation of teenager
स्टेशन रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर लंच पैकेट का भुगतान देते समय रेस्टोरेंट मालिक के बेटे ने किशोरी का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और उसे अपने मोबाइल नंबर की स्लिप दे दी। किशोरी ने जब विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता की। सुनगढ़ी पुलिस ने पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने बताया कि वह शहर के एक कॉल सेंटर पर काम करती है। वह स्टेशन रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर अपनी बहन के लिए लंच पैकेट लेने गई थी। लंच पैकेट लेने के बाद वह जब काउंटर पर पैसे देने लगी तो वहां बैठे विवेक गुप्ता ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। उसके हाथ में मोबाइल नंबर लिखी एक स्लिप भी पकड़ा दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उल्टे ही अभद्रता करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि पीड़िता की ओर से विवेक गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रेस्टोरेंट मालिक का पुत्र है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ के विरोध पर महिला को पीटा
जोगराजपुर। घर में घुसकर छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिमा की पिटाई कर दी गई। शोर-शराबे पर  आरोपी मौके से भाग गया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने महिला को डॉक्टरी जांच के लिए सीएचसी पूरनपुर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की गैरमौजूदगी में उसके घर में घुसकर गांव के एक युवक ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध पर युवक ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। शोर-शराबे पर  लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भाग गया। घटना की तहरीर पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने महिला को डॉक्टरी जांच को सीएचसी पूरनपुर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed