{"_id":"588df1154f1c1b2d3de800d8","slug":"reports-of-rape-without-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ में बदली गैंगरेप की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ में बदली गैंगरेप की रिपोर्ट
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित किशोरी से गैंगरेप के मामले में पीड़िता के कोर्ट में बयान के आधार पर पुलिस ने मामले को छेड़छाड़ की धारा में तरमीम कर दिया है। जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने दिसंबर माह में गांव के ही दो युवकों पर कोर्ट गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के कई बार प्रयासों के बाद भी किशोरी ने मेडिकल परीक्षण नहीं कराया था, जिससे घटना पर पुलिस का संदेह बढ़ने लगा था। पुलिस दबिश देकर धरपकड़ प्रयास के दावे करती रही और आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इधर कोर्ट में दिए पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने मुकदमें को छेड़छाड़ में तब्दील किया है। सीओ सदर निशांक शर्मा ने बताया कि किशोरी के इनकार करने पर मेडिकल नहीं हो सका था। इधर बयान में भी रेप की बात नहीं कही गई। इसी के आधार पर पाक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धारा में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन