फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Recovered five stolen bike , one arrested

चोरी की पांच बाइक बरामद, एक गिरफ्ता

Sun, 24 Jan 2016 12:34 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 24 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Recovered five stolen bike , one arrested

 पुलिस ने बरेली रोड के मंडरा सुमन मोड़ पर एक युवक को रोककर उसकी बाइक के कागजात की जांच की तो पता चला कि वह चोरी की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की चार और बाइक भी बरामद कर लीं। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया ऑटोलिफ्टर बाइक मैकेनिक है। उसका चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन

प्रभारी क़ोतवाल केपी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार देर शाम बरेली रोड के मंडरा सुमन मोड़ पर बरेली से आ रहे मोहल्ला हबीुल्ला खां जनूबी निवासी हसीन को रोककर उसकी बाइक के कागजात मांगे तो वह कागजात नहीं दिखा सका। बाइक की जांच की तो वह चोरी की निकली। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी की ईदगाह चौराहे के पास बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। उसके पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और दो जीवित कारतूस बरामद किए। बकौल पुलिस, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी की बाइक खरीदता है और नंबर प्लेट बदलकर बेच देता है। उसकी निशानदेही पर दुकान में खड़ीं चोरी की चार अन्य बाइक भी बरामद की हैं। बरामद पांचों बाइक में दो सुजुकी, एक पैशन प्रो, एक हीरो हांडा सीडी डीलक्स और एक सुपर स्पलेंडर शामिल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि प्रकाश में आए उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed