{"_id":"bb06aabd20c033e6c2ba578618fc8ce8","slug":"rape-hindi-news-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में रेप के बाद बेहोश मिली किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीलीभीत में रेप के बाद बेहोश मिली किशोरी
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी एक अन्य कालोनी में रहने वाले अपने भाई के घर शाम को गई थी। बताया जाता है कि वहां उसकी भाभी घर पर नहीं थी। भाभी का भाई मौजूद था। करीब आठ बजे कालोनी के कुछ लोगों ने किशोरी को बेहोशी की हालत में घर के बाहर पड़ा देखा। किशोरी की सलवार खून से सनी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचवाया। मोहल्ले के लोगों ने घर पर तलाशा तो किशोरी के भाई का साला मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने शंका के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया है।
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि किशोरी से रेप हुआ है। हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया जा रहा है। सूचना पर एसपी जेके शाही भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने किशोरी के उपचार व्यवस्था का जायजा लेने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी व उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी दोपहर घर से अपने भाई के घर गई थी। वहां उसकी भाभी के घर पर न रहने की उसे जानकारी नहीं थी। एएसपी सुधीर कुमार सिंह किशोरी के साथ रेप से पहले उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाने की आशंका जताई है। किशोरी की मां ने किशोरी के साथ सामूहिक रेप की बात कही है। एसपी की सूचना पर जिला अस्पताल एक न्यायिक तहसीलदार भी बयान लेने पहुंचे हैं। सुनगढ़ी एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर बलात्कार व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने बताया कि किशोरी के भाई के साले को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।