फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Raniganj village attacked the police, four injured, including SO

रानीगंज गांव में पुलिस पर हमला, एसओ समेत चार घायल  

Sun, 05 Mar 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 05 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
मसूर के खेत में पानी भरकर उसमें खड़ी फसल खराब कर देने की शिकायत पर जांच करने रानीगंज गांव पहुंची सेहरामऊ उत्तरी पुलिस पर आरोपी पक्ष एवं ग्रामीणों ने हमला कर दिया गया। पुलिस किसी तरह गांव से निकलकर खुद को बचाया। पथराव और मारपीट में एसओ इंद्र कुमार समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रकरण में 12 नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुरादपुर गांव निवासी भगवती पत्नी बिहारी ने खेत पर पानी भरकर उसमें खड़ी मसूर की फसल को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए रानीगंज के श्रीपाल के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी थी। इसकी जांच के लिए शनिवार देर शाम एसओ इंद्रकुमार, एचसीपी रामस्वरूप, पीआरडी जवान सुरेश, रामकिशन पुलिस जीप से गांव पहुंचे। पुलिस गांव में पहुंचकर पूछताछ करने ही वाली थी कि अचानक पुलिस पर हमला कर दिया गया। इससे पहले गांव में पुलिस आने पर लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों ने एक दूसरे को एकजुट करना शुरू कर दिया। पुलिस कुछ समझ पाती इससे पहले ही लोग लाठी, डंडे लेकर पुलिस पर हमलावर हो गए। महिलाएं भी पुलिस के खिलाफ खड़ी हो गई। अचानक पथराव होने लगा। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर मारपीट शुरु कर दी। घटना में घायल एसओ इंद्र कुमार, एचसीपी रामस्वरूप, पीआरडी जवान सुरेश, रामकिशन का सीएचसी लाकर इलाज कराया गया। अफसरों को पुलिस पर हुए हमले की जानकारी दी गई। इसके बाद रविवार को आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। एसओ इंद्र कुमार की ओर से गांव रानीगंज निवासी सत्यपाल सिंह, उसके भाई भानु सिंह, श्रीपाल, धर्मपाल, ओमकार, पुकना, रामपाल, श्यामपाल, नरेश, सुरेश, जंगली, संजय और पंद्रह अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालना, सेविन क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फसल नष्ट करने को लेकर मिली तहरीर की जांच करने पुलिस रानीगंज गांव गई थी। आरोपी से पूछताछ की जाती, इससे पहले ही हमला कर दिया गया। भीड़ को पथराव न करने को काफी कहा गया, लेकिन एक न सुनी। प्रकरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही है, सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

- इंद्र कुमार, एसओ सेहरामऊ उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed