{"_id":"5787dd914f1c1ba64e13e88e","slug":"random-checking-of-co-city-nearby-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ सिटी की रेंडम चेकिंग में पास हुई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ सिटी की रेंडम चेकिंग में पास हुई पुलिस
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात्रि गश्त को लेकर पवन मोबाइल और पिकेट पर भेजे गए पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं या फिर आराम फरमा रहे है। इसकी हकीकत परखने के लिए सीओ सिटी ने रेंडम चेकिंग की। बताए प्वाइंट पर गुपचुप तरीके से चेक किया, जिसमें सब अलर्ट मिले। इसके बाद सभी पवन मोबाइल को छतरी चौराहा पर बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बुधवार रात सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने पुलिस को चेक करने के लिए पहले वायरलेस सेट के जरिए पवन मोबाइल और पिकेट की लोकेशन पूछी। इसके बाद पुलिसकर्मी बताई गई लोकेशन पर मौजूद भी है या नहीं। इसको जानने के लिए सीओ सिटी ने राउंड लेकर चेक किया। सभी अपनी लोकेशन पर मिले। पवन मोबाइल नंबर तीन का वायरलेस काम नहीं कर पा रहा था, जिसके चलते उससे कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सीओ छतरी चौराहा पर पहुंचे और सभी पवन मोबाइल (गश्ती बाइक) को बुला लिया। यहां उनको ड्यूटी पर गंभीरता बरतने और सूचना पर तत्काल पहुंचने के दिशा-निर्देश दिए। सभी पुलिसकर्मियों को जैकेट पहनकर ड्यूटी करने को कहा गया। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि एक पवन मोबाइल वायरलेस सिस्टम खराब होने के कारण छतरी चौराहा नहीं पहुंच सकी। उसको जानकारी नहीं हो सकी थी। हालांकि, चेक करने पर वह गश्त पर थी। बकाया सभी दस मिनट के अंदर एकत्र हो गई थी। पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी जानने के लिए अचानक चेकिंग की गई थी।