फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ran away with the death of the aged tree hit by bee

मधुमक्खी के बचकर भागे वृद्ध की पेड़ से टकराकर मौत 

Wed, 30 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 30 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
मधुमक्खी का हमला होने पर भाग रहे वृद्ध पेड़ से टकराकर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

न्यूरिया क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी 55 वर्षीय होरीलाल बुधवार सुबह खेत पर जा रहे थे। गांव के बाहर पहुंचने पर रास्ते किनारे खड़े पेड़ पर लगी मधुमक्खी ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खी को हटाते हुए वह घर की ओर भाग रहे थे लेकिन आंखे ठीक से न खोल पाने के कारण वह रास्ते में एक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर घर वाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक होरीलाल के परिवार में पत्नी सोनिया के अलावा छह बेटे क्रमश: कृष्ण, भगवानदास, गेंदालाल, कोमल, इंद्र प्रसाद व पप्पू और तीन बेटियां लौंगश्री, चमेली व रेखा हैं। अचानक हुई मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed