{"_id":"5711148f4f1c1baf0d4a6ada","slug":"railway-workers-on-the-passenger-seat-of-the-dispute-dhuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट के विवाद पर यात्री को रेलवे कर्मियों ने धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीट के विवाद पर यात्री को रेलवे कर्मियों ने धुना
ब्यूरो पूरनपुर।
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- चलती ट्रेन से फेंकने के प्रयास का आरोप
चलती ट्रेन में गांव नवदिया धनेश निवासी 30 वर्षीय ओमशंकर की दो रेलवे कर्मचारियों ने सीट पर बैठने को लेकर जमकर धुनाई कर दी। आरोप है कि आरोपी उसे चलती ट्रेन से फेंकने के प्रयास मेें थे। पीड़ित ने घटना की सूचना जीआरपी चौकी व स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने घटना शाहगढ़ स्टेशन के समीप की होने की बात कहते हुए सूचना शाहगढ़ स्टेशन पर देने को कहा।
घटना पीलीभीत से चलकर ऐशबाग जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 52221 में हुई। गांव नवदिया धनेश निवासी ओमशंकर ने बताया कि ट्रेन से पीलीभीत से पूरनपुर आ रहा था। शाहगढ़ स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर गांव की एक महिला के कहने पर उसके बच्चे के लिए पानी लेने गया था। लौटने पर उसकी सीट पर रेलवे का शाहगढ़ स्टेशन पर तैनात एक कर्मचारी बैठा मिला। आरोप है कि सीट से हटने को कहने पर कर्मचारी ने गाली-गलौज शुरू कर अपने साथी कर्मचारी को बुला लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंकने के प्रयास में थे। पूरनपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही दोनों आरोपी कर्मचारी स्टेशन से खिसक लिए। घटना की सूचना उसने जीआरपी चौकी में दी। इस पर उसे पीलीभीत पहुंचकर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा गया। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर को सूचना देने पर उन्होंने घटना शाहगढ़ की होने की बात कहकर शाहगढ़ स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराने को कहा।
जीआरपी चौकी इंचार्ज ऋषिपाल सिंह ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। मामले को दिखवा लिया जाएगा। स्टेशन मास्टर राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि घटना शाहगढ़ क्षेत्र की होने पर पीड़ित को शाहगढ़ भेजा गया है।