{"_id":"50f890c8654e0392ae0e6234b343a765","slug":"putting-at-risk-people-undergo-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डाल पुल से गुजरते हैं लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जान जोखिम में डाल पुल से गुजरते हैं लोग
अमरिया।
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम तिरकुनिया नसीर को जाने वाले मार्ग पर बहगुल फीडर नहर पर बनी पुल की रेलिंग पिछले एक वर्ष से टूटी है, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। शिकायतों के बावजूद भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की है।
अमरिया से डयूनीडाम जाने वाले नहर मार्ग पर ग्राम तिरकुनिया नसीर को जाने वाले पुल की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। मरम्मत न होने के कारण पिछले करीब एक साल पहले उसकी ईंटों की रेलिंग भी ओवरलोड वाहनों के टकराने से टूट गई। बिना रेलिंग के पुल पर निकलना काफी जोखिम भरा है और इस कारण एक ट्रक भी नहर में गिर चुका है। इस पुल से आम ग्रामीणों के साथ ही स्कूली वाहन भी गुजरते हैं। पुल की जर्जर स्थिति की शिकायत ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन अब तक इसकी मरम्मत तो दूर किसी भी अधिकारी ने इसका निरीक्षण करना मुनासिब नहीं समझा। विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न करने से नाराज ग्रामीणों ने अब इस मामले की शिकायत पत्र भेजकर डीएम से की है। पत्र भेजने वालों में दयाराम, नौशाद अहमद, भावुद्दीन, मुख्त्यार अहमद, नूर हुसैन, जमालुद्दीन, अनीसुद्दीन आदि शामिल हैं।