फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Private Bus innocent baby Dragged , arms and legs amputated

प्राइवेट बस ने मासूम बच्ची को घसीटा, हाथ-पैर कटे

Thu, 19 Feb 2015 11:54 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत
बीसलपुर/पीलीभीत Updated Thu, 19 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Private Bus innocent baby Dragged , arms and legs amputated
कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मासूम बच्ची का एक हाथ और एक पैर
विज्ञापन
कट गया है। उसे गंभीर हालत में बरेली के गंगाशील अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी शमीम खां की छह वर्षीया पुत्री अलीशा बुधवार की देर शाम बरेली रोड स्थित बसपा कार्यालय के पास खड़ी थी। इसी दौरान नगर से फरीदपुर जा रही प्राइवेट बस की चपेट में आकर बच्ची घायल हो गई। बस के साथ कुछ दूर घिसट जाने के कारण उसका बायां हाथ और बायां पैर कट गया है। हादसा होते ही चालक, बस को मौके पर छोड़कर भाग गया।
मासूम अलीशा को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से अलीशा को बरेली रेफर कर दिया गया। परिवार वाले उसे इलाज के लिए बरेली के गंगाशील अस्पताल में भर्ती कराए हैं।
पीड़ित पिता शमीम खां ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि  शमीम खां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में बस के नंबर का उल्लेख किया गया है और उसके चालक को अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।
इधर, कोतवाली क्षेत्र के ही गांव खरगापुर निवासी कृष्ण पाल गुरुवार की सुबह बाइक से नगर आ रहा था। बाइक पर उनके परिवार का पुष्पेंद्र (7), दामिनी (8) और हरीश चंद्र भी सवार थे। रास्ते में गुलैंदा चौराहे पर संतुलन बिगड़ने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed