{"_id":"5c8a6d129720af6aeb45d3a0130e84db","slug":"prime-son-stolen-bike-recovered-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पुत्र से चोरी की बाइक बरामद, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पुत्र से चोरी की बाइक बरामद, गिरफ्तार
plibhit
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड से चोरी कर पीलीभीत शहर में बिक्री करने लाई गई बाइक को शहर कोतवाली पुलिस ने थाना गजरौला के गांव बांसबोझ निवासी नवनिर्वाचित ग्रामप्रधान के पुत्र सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि दरोगा वीके शर्मा को मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक चोरी की बाइक को पीलीभीत में बेचने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर दरोगा वीके शर्मा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने घन्नई ताल के पास युवक को दबोच लिया और बाइक कब्जे में लेकर पुलिस उसे कोतवाली लाई। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम सोमपाल निवासी बांसबोझ थाना गजरौला बताया। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसने महीने भर पहले रुद्रपुर की आवास विकास कॉलोनी से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने बाइक बरामद होने की सूचना रुद्रपुर पुलिस को दी है। शहर कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नवनिर्वाचित प्रधान का पुत्र है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन