फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Primary school teacher and women in assault

प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका और महिलाओं में मारपीट 

Sat, 10 Sep 2016 11:41 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
 गांव सुआबोझ के प्राथमिक स्कूल में एमडीएम चेक करने के लिए पहुंची महिलाओं से शिक्षिका का विवाद हो गया। शिक्षिका का आरोप है कि महिलाओं ने उनके साथ तो मारपीट की ही उसके दो साल के पुत्र वंश की भी पिटाई कर दी। शिक्षिका का आरोप है कि शोर-शराबे पर स्कूल में गांव के अन्य लोग भी घुस आए और पिटाई कर उनके कपड़े, अभिलेख फाड़ डाले। सोने की चेन, टॉप्स, 500 रुपये समेत पर्स छीनकर ले गए। वहीं, गांव निवासी नेतराम की पत्नी रामदेई ने शिक्षिका और उसके साथी पर पिटाई करने, चाकू से प्रहार कर घायल करने का आरोप लगाया है। दोनों ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना की रिपोर्ट दर्ज न होने पर शिक्षक नेताओं में गुस्सा है। घटना शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे की है। प्रधानाध्यापिका बबिता ने बताया कि स्कूल मेें शिक्षण कार्य के दौरान गांव निवासी नेतराम की पत्नी रामदेई, बिहारी लाल की पत्नी नंदरानी व पिंकी ने स्कूल पहुंचकर एमडीएम चेक करने के बहाने अभद्रता कर बाल पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। विरोध पर दो वर्ष के पुत्र अंश को भी पीटा गया। शोर-शराबे पर स्कूल की बाउंड्री कूदकर आए महिलाओं के पतियों और अन्य आठ-दस लोगों ने गाली-गलौज कर उसके कपड़े और मेज पर रखे अभिलेख फाड़ डाले। चीख-पुकार पर आरोपी उसके गले से सोने की चेन, टॉप्स, पर्स छीन ले गए। पुलिस को सूचना देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। उधर, गांव निवासी नेतराम की पत्नी और शिक्षा समिति की सदस्य रामदेई ने पुलिस को दी तहरीर में शिक्षिका द्वारा एमडीएम चेक करने को स्कूल में बुलाने और स्कूल पहुंचने पर अपने एक साथी के साथ उसकी पिटाई कर चाकू से प्रहार कर घायल करने का आरोप लगाया है। प्रभारी कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर मिली है। हल्का इंचार्ज को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

000000
घटना से बच्चे दहशत में
पूरनपुर। शिक्षिका और महिलाओं में स्कूल में हुई मारपीट से बच्चे दहशत में आ गए। कई बच्चे तो बस्ते स्कूल में ही छोड़कर घरों को भाग गए। 

शुक्रवार को भी हुआ था विवाद
पूरनपुर। स्कूल में तैनात रसोइया देवकी देवी, भगवन्ना देवी, सीता देवी और राजवती ने बताया कि शुक्रवार को भी महिलाओं का शिक्षिका से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार को तो महिलाएं स्कूल से चली गईं। शनिवार को स्कूल पहुंची महिलाओं ने शिक्षिका के बाल पकड़कर धुनाई शुरू कर दी।  
विज्ञापन

000000
कांस्टेबिल ने बोलकर शिक्षिका को लिखवाई तहरीर
पूरनपुर। कोतवाली पहुंची शिक्षिका को एक कांस्टेबिल ने बोलकर घटना की तहरीर लिखवाई। कांस्टेबिल द्वारा बोलकर लिखवाई गई तहरीर लोगों में चर्चा का विषय बनी रही। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि शिक्षिका कांस्टेबल की रिश्तेदार है और उसने बोलकर तहरीर लिखवाई है। इसकी जानकारी उच्च अफसरों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि शिक्षिका ने कोतवाली पहुंचकर पहले लूटपाट आदि की जानकारी नहीं दी थी। बाद में दी गई तहरीर में लूटपाट का भी हवाला दिया गया है। उधर, शिक्षिका ने रिपोर्ट दर्ज न होने पर नाराजगी व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज न होने पर होगा आंदोलन
पूरनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामाधार पांडेय ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में करीब पांच सौ शिक्षिकाएं देहात के स्कूलों में तैनात हैं। घटना से अन्य शिक्षिकाएं दहशत में हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज न होने पर सोमवार को शिक्षिकों का प्रतिनिधि मंडल डीएम, एसपी से मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed