फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pregnant death due to swine flu

स्वाइन फ्लू से पीड़ित गर्भवती की मौत

Thu, 31 Aug 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   पूरनपुर/पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो   पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Thu, 31 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Pregnant death due to swine flu
swine flu
बरेली के निजी अस्पताल में 18 अगस्त से चल रहा था इलाज 
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से पीड़ित बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती नगर निवासी पवन यादव की गर्भवती पत्नी सीमा यादव की बुधवार रात मौत हो गई। सीमा 18 अगस्त से बरेली के अस्पताल में भर्ती थी। गमगीन माहौल में बृहस्पतिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
नगर की अशोक कालोनी और मूलरूप से गांव घुंघचाई निवासी पवन यादव की पत्नी को पखवाड़ा भर पहले बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया था। नगर के अलावा पीलीभीत के दो प्राइवेट अस्पताल में दिखाने के बाद सीमा यादव को 18 अगस्त को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीमा छह माह के गर्भ से थी। बरेली में भर्ती के दौरान लखनऊ से कराई गई जांच में उसे स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई थी। शुरू में सीमा के स्वास्थ्य में लाभ हुआ, लेकिन चार दिन पहले से उसकी हालत लगातार खराब होती गई। बुधवार रात को सीमा की मौत हो गई। सीमा का शव घर पहुंचते ही उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में सीमा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।  
विज्ञापन


कई लोग वायरल बुखार की चपेट में 
घुंघचाई। गांव समेत आसपास गांव में वायरल के प्रकोप से कई बच्चे बीमार हैं। गांव में कीटनाशक का छिड़काव आदि न होने से लोगों में रोष है।  
पिछले कई दिनों से वायरल बुखार के प्रकोप से कई ग्रामीण और उनके बच्चे पीड़ित चल रहे हैं। गांव निवासी ओमप्रकाश की 13 वर्षीय पुत्री मुस्कान, श्रीपाल की 15 वर्षीय पुत्री सपना, रामखिलाड़ी की पुत्री सरिता, नवीबख्स का 15 वर्षीय पुत्र छोटे, गांव मदारपुर निवासी अरविंद की 25 वर्षीय पुत्री ममता देवी, जितेंद्र कुमार का चार वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार, तीन वर्षीय पुत्री आरूवी, राजेश की पत्नी ममता, रमाकंात की छह वर्षीय पुत्री नैंसी, राधेश्याम की बारह वर्षीय पुत्री रोली, गांव दिलावरपुर निवासी 60 वर्षीय रूपलाल, उनकी पत्नी रामलली, रामसागर की 11 वर्षीय पुत्री रोशनी, गांव के ही 40 वर्षीय नरेश, 32 वर्षीय रामनरेेश, रामसरन की 22 वर्षीय पुत्री कल्पना व इनका 13 वर्षीय पुत्र आदर्श, गांव कैशोपुर निवासी राकेश की दस वर्षीय पुत्री कंचन, 60 वर्षीय बेनीराम, 35 वर्षीय शिवदयाल, 40 वर्षीय झम्मनलाल आदि वायरल की चपेट में है। सेहत महकमे की ओर से अभी तक कोई भी गांव के हालात का जायजा लेने नहीं पहुंच सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed