{"_id":"6b01ea71991e19cd320f8c3b","slug":"woman-alone-at-home-murdered-by-having-her-head-crushed-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-152042-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर में अकेली महिला की सिर कूंचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर में अकेली महिला की सिर कूंचकर हत्या
Sun, 22 Nov 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
राजमती की फाइल फोटो
कोखराज क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव में शुक्रवार रात घर में अकेली महिला की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय महिला का पति, बेटियां और दामाद भरवारी का दशहरा मेला देखने गए थे। रात करीब 10:30 बजे सभी घर लौटे तो आंगन में महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
रसूलपुर गिरसा निवासी गिरधारी लाल सरोज खेती-किसानी करते हैं। उनकी पत्नी राजमती (55) और चार बेटियां हैं। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। शुक्रवार को भरवारी में दशहरा मेला लगा था। गिरधारी अपनी चारों बेटियों और दामाद के साथ मेला देखने गए थे। राजमती घर पर अकेली थीं। रात करीब 10:30 बजे परिजन लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर आंगन में राजमती का शव पड़ा था। उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था।
चूल्हे में जल रही थी आग, पास में कटी रखी थी सब्जी
घटनास्थल पर मिट्टी के चूल्हे में आग जल रही थी और पास में सब्जी कटी रखी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि राजमती खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान किसी ने घर में घुसकर उनके सिर पर भारी वस्तु से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गया। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
खुलासे के लिए तीन टीमें गठित
घटना की सूचना पर एसपी सत्यनारायण, एएसपी अमिता सिंह और सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
-- -वर्जन-- -
मृतका के पति की तहरीर पर कोखराज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-- एसपी सत्यनारायण
विज्ञापन
रसूलपुर गिरसा निवासी गिरधारी लाल सरोज खेती-किसानी करते हैं। उनकी पत्नी राजमती (55) और चार बेटियां हैं। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। शुक्रवार को भरवारी में दशहरा मेला लगा था। गिरधारी अपनी चारों बेटियों और दामाद के साथ मेला देखने गए थे। राजमती घर पर अकेली थीं। रात करीब 10:30 बजे परिजन लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर आंगन में राजमती का शव पड़ा था। उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था।
विज्ञापन
चूल्हे में जल रही थी आग, पास में कटी रखी थी सब्जी
घटनास्थल पर मिट्टी के चूल्हे में आग जल रही थी और पास में सब्जी कटी रखी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि राजमती खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान किसी ने घर में घुसकर उनके सिर पर भारी वस्तु से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गया। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
खुलासे के लिए तीन टीमें गठित
घटना की सूचना पर एसपी सत्यनारायण, एएसपी अमिता सिंह और सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
मृतका के पति की तहरीर पर कोखराज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजमती की फाइल फोटो

राजमती की फाइल फोटो

राजमती की फाइल फोटो
