फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   pradhan revealed , accused arrested

प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Dec 2015 10:55 PM IST
दियोरिया/पीलीभीत।
दियोरिया/पीलीभीत। Updated Fri, 18 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नौगवां नवीनगर के प्रधान हत्याकांड में दो लोगों को गिरफ्तार कर घटना के पर्दाफाश का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने चुनावी रंजिश में प्रधान की हत्या की थी।
विज्ञापन


गांव नौगवां नवीनगर के नवनिर्वाचित प्रधान रामपाल गंगवार की 15 दिसंबर को दिनदहाड़े गांव बिहारीपुर हीरा की साप्ताहिक बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र अरविंद ने कोतवाली में दो अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव पैनिया हिम्मत के एक फार्म हाउस पर छापा मारकर दोनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गिरफ्तार किए गए हत्या आरोपियों में थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव रामशाला निवासी अभिषेक उर्फ राजाबाबू मिश्रा और विशाल मिश्रा शामिल हैं। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने अभिषेक के कब्जे से 315 बोर का और विशाल के कब्जे से 32 बोर का तमंचा बरामद करने का भी दावा किया है।

सीओ बीपी सिंह ने कोतवाली पहुंचकर दोनों हत्या आरोपियों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने हत्या का इकबाल कर लिया है। सीओ ने यह भी बताया कि आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त तमंचे भी बरामद कर लिए गए हैं।


सीओ ने आगे कहा कि आरोपियों के पिता उमेश मिश्रा भी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़े थे और हार गए थे। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि उन लोगों ने चुनाव लड़ने से पहले ही रामपाल को चुनाव से हट जाने को कहा था। यह धमकी भी दी थी कि यदि रामपाल के कारण उनके पिता चुनाव हार गए तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। सीओ ने बताया कि आरोपियों का चालान शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed