{"_id":"588f411c4f1c1b8b1de8013d","slug":"police-will-investigate-the-death-of-lovers-madotanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल की मौत की जांच माधोटांडा पुलिस करेगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल की मौत की जांच माधोटांडा पुलिस करेगी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 30 Jan 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी युगल की मौत के मामले में युवक के पिता की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे की विवेचना सेहरामऊ उत्तरी थाने से हटाकर माधोटांडा पुलिस को दे दी गई। उधर, एक दिन पूर्व मृतक का मोबाइल चलाते एक युवक को पकड़ लिया गया था, जिससे पूछताछ जारी है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के कजरी निरंजनपुर निवासी प्रेमी युगल गुरप्रीत सिंह व महादेव माती निवासी रमनदीप कौर 17 दिसंबर 2016 को लापता हो गए थे। 24 जनवरी को दोनों के क्षतविक्षत शव गन्ने के खेत में मिले थे। गुरप्रीत के पिता की ओर से रमनदीप के पिता बलविंदर समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रेमी युगल की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई थी। इधर, थाना पुलिस पर पहले से इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लग रहा था। एसपी सभाराज ने विवेचना थाना सेहरामऊ उत्तरी से हटाकर माधोटांडा पुलिस को दी है। मृतक गुरप्रीत का मोबाइल एक युवक चला रहा था, जिसे एक दिन पूर्व पुलिस ने पकड़ा लिया। पूछताछ के दौरान उसने गांव के एक अन्य युवक से मोबाइल खरीदने की बात कही है। अब पुलिस को दूसरे युवक की तलाश है।
विज्ञापन