{"_id":"57c1d7aa4f1c1b4a38d4fe88","slug":"police-said-complaining-of-co-krao-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बोली, सीओ से शिकायत कर कराओ कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस बोली, सीओ से शिकायत कर कराओ कार्रवाई
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या के एक मामले में आरोपियों की ओर से लगातार समझौते का दबाव बनाने के लिए दी जा रही धमकियों की शिकायत लेकर थाने पहुंचे पिता को पुलिस ने बेतुका जवाब देकर भगा दिया। सीओ से मिलकर कार्रवाई कराने की बात कहकर टाल दिया। हताश पिता ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के जसोली दीवाली निवासी विंद्रावन ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि शादी के एक साल बाद उनकी बेटी सुमित्रा देवी को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने 15 अगस्त को हत्या कर दी थी, जिसका मुकदमा बरखेड़ा थाने में दर्ज है। इसके बाद से पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की। ऐसे में आरोपी आए दिन समझौता करने का दबाव बनाकर धमका रहे हैं। इसकी शिकायत लेकर पीड़ित बरखेड़ा पुलिस के पास गया। आरोप है कि दरोगा ने कार्रवाई करने से ही इंकार कर दिया। सीओ बीसलपुर के पास जाकर शिकायत करने की बात कहकर टरका दिया। पीड़ित पिता ने आरोपियों से जान का खतरा जताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।