फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police report on the instructions of dog beating

एसपी के निर्देश पर कुत्ते को पीटने की रिपोर्ट

Tue, 09 Feb 2016 11:52 PM IST
बीसलपुर, पीलीभीत।
बीसलपुर, पीलीभीत। Updated Tue, 09 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने सीएचसी के अधीक्षक के कुत्ते को पीटने के मामले की रिपोर्ट तीन दिन बाद दर्ज कर ली है।
सीएचसी के अधीक्षक डॉ. श्रीराम ने बताया कि सात फरवरी को एक व्यक्ति ने उनके पालतू कुत्ते को बेवजह पीट दिया था। साथ ही विरोध करने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। कुत्ते का इलाज आईवीआरआई बरेली में चल रहा है। अधीक्षक ने उसी दिन थाने में नामजद तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी, तभी उन्होंने एसपी अनिल कुमार सिंह से शिकायत की थी। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें कस्बे के ही सरताज को नामजद किया गया है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed