फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police, public partnership will halt the thefts

पुलिस, पब्लिक पार्टनरशिप से रुकेंगी चोरियां 

Mon, 19 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 19 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने पुलिस, पब्लिक पार्टनरशिप के जरिए चोरियां रोकने की रणनीति बनाई है। इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। पुलिस घटनाएं रोकने के लिए पब्लिक की मदद लेगी। लोगों को अपने साथ जोड़कर पुलिस साक्ष्य जुटाने का काम करेगी। सर्दी के दिनों में खासकर बंद घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इन पर अंकुश लगाने को सीओ अनुराग दर्शन ने रणनीति बनाई है। इसमें घटनाओं को रोकने के लिए पब्लिक से मिलकर काम किया जाएगा। शहर की पाश कालोनियों व अन्य बस्तियों का खाका तैयार किया जा रहा है। पूर्व में चोरी की घटनाएं होने वाले इलाकों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस इन जगहों पर लोगों के साथ मीटिंग करेगी, जिसमें सुरक्षा को लेकर चर्चा की जाएगी। चौकीदार को लेकर भी गंभीरता बरतने पर जोर दिया जाएगा। इलाके में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को तुरंत सूचना दी जाए। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही इस पर काम भी शुरू किया जाएगा। अफसरों का मानना है कि ऐसा करने से कहीं न कहीं पब्लिक जागरूक होगी और अपराध पर रोकथाम लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed