फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police on the order of reporting fraud

एसपी के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Jan 2016 11:02 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 17 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
सुनगढ़ी पुलिस ने एसपी की तहरीर पर गैस चौराहा निवासी डॉ. दिनेश तिवारी की ओर से तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गैस चौराहा निवासी डॉ. दिनेश तिवारी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि थाना जहॉनाबाद के गांव वालपुर पट्टी निवासी प्रेमचंद्र ने बरेली रोड पर स्थित एक प्लॉट दिखाया और खुद को प्लॉट का स्वामी बताया। उन्होंने प्लॉट का सौदा कर लिया। आरोप है कि प्रेमचंद्र ने कई बार में उससे 2.25 लाख रुपये ले लिए। जब उसने बैनामा कराने का दबाव बनाया तो प्रेमचंद्र ने बैनामा कराने से इंकार कर दिया और गाली गलौज की और जान से मार देने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्रेमचंद्र, हेमराज व पप्पू के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed