{"_id":"e63e5503c87561ae62b0774280afbdbc","slug":"police-involved-in-robbery-hide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी के साथ लूट की घटना छुपाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफाईकर्मी के साथ लूट की घटना छुपाने में जुटी पुलिस
पीलीभीत/जहॉनाबाद।
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक अमरिया के सफाईकर्मी के साथ सोमवार को दिनदहाड़े हुई 18 हजार की लूट की घटना को पुलिस छुपाने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध बताते हुए दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
सोमवार को अमरिया ब्लॉक में तैनात सफाईकर्मी प्रेमपाल की बाइक गांव अंडौली के पास पल्सर पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक ली थी और उसकी पिटाई कर 18 हजार की नगदी लूट ले गए थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना को पुलिस शुरू से ही छुपाने में जुट गई।
एसओ धनंजय सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि लूटे गए रूपये सफाई कर्मचारी के नहीं थे। उसने ग्राम निधि खाते से रूपये निकाले थे। बकौल एसओ पीड़ित के मुताबिक बदमाशाें ने पहले उसके मोबाइल भी लूट लिया। बाद में उसे नहीं पर फेंक दिया। मोबाइल लूटने के बाद बदमाश मौके पर मोबाइल नहीं फेंकते।
विज्ञापन
फेंकना ही था तो उसे कुछ दूर आगे जाकर फेंकते। मोबाइल दूर फेंकने की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। बहरहाल घटना के दूसरे दिन भी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।