{"_id":"279815fe16b040d42a6fc665d4a7bc43","slug":"police-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कई थानेदारों की छिन सकती है कुर्सी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में कई थानेदारों की छिन सकती है कुर्सी
पीलीभीत।
Updated Sat, 13 Jun 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटनाओं को रोक पाने और उनका खुलासा करने में नाकाम रहने वाले थानेदारों की
विज्ञापन
कुर्सी छिन सकती है। एसपी ने ऐसे नाकाम थानेदारों को रिवर्ट करने के संकेत
दिए हैं। उधर बरेली जोन में 12 साल का समय पूरा होने पर पूरनपुर कोतवाल
धर्मपाल सिंह का तबादला शासन ने बनारस कर दिया है। बाहरी जिले से आए
इंस्पेक्टर सुरेश कुमार और इंस्पेक्टर संग्राम सिंह ने पूरनपुर कोतवाल की
कुर्सी पाने की होड़ में राजनीतिक आकाओं के चारों ओर घूमना शुरू कर दिया
है।
जनवरी 15 में कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी जेके शाही ने जब थानों का निरीक्षण किया तो पीलीभीत पुलिस की बड़े पैमानों पर लापरवाही उजागर हुई थी। अभिलेखों में तमाम कमियां मिली थीं। दो दर्जन से अधिक लूट-चोरी और राहजनी के मामले ऐसे थे। जिनका पुलिस खुलासा नहीं कर सकी थी। शातिर अपराधी भी कई सालों से फरार थे। एसपी ने कार्ययोजना तैयार कर घटनाओं का वर्कआउट करने और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिस पर गजरौला पुलिस ने हत्या और धोखाधड़ी के मामले में तीन दशक से फरार इसी थाना क्षेत्र के गांव पिपरियाकरम निवासी तरसेम सिंह को पंचकूला (हरियाणा) से गिरफ्तार किया था। साथ ही करीब आधा दर्जन घटनाओं का खुलासा तो हुआ, लेकिन पुलिस ने घटना में शामिल फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में रुचि नहीं दिखाई। पांच माह के कार्यकाल में एसपी ने किसी थानेदार को इधर से उधर नहीं किया, लेकिन लंबे समय में भी कुछ थानेदार घटनाओं का खुलासा करने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे। ऐसे थानेदारों पर अब एसपी ने कार्र्रवाई का मन बनाया है। इससे नाकाम रहने वाले कई थानेदारों की कुर्सी खतरे में पड़ गई है।
58 साल वालों पर भी गिरेगी गाज
जिले में पूरनपुर कोतवाल धर्मपाल सिंह और एसओ माधोटांडा राजेेंद्र सिंह ऐसे थानेदार हैं, जिनकी उम्र 58 साल की पूरी हो चुकी है। पुलिस नियमावली के अनुसार, 58 साल की उम्र पार करने वाले एसआई थानेदार नहीं रह सकते। एसपी जेके शाही ने बताया कि पूरनपुर कोतवाल का धर्मपाल सिंह का स्थानांतरण बनारस हो चुका है। जल्द ही माधोटांडा एसओ राजेंद्र सिंह को भी हटाया जाएगा।
मौका देने के बाद भी कुछ थानेदारों ने अपने काम में सुधार नहीं किया। ऐसे थानेदारों को जल्द ही हटाया जाएगा। 58 साल उम्र पूरी करने वाले एसओ नहीं बन सकते। उन्हें भी जल्द हटा दिया जाएगा। पूरनपुर कोतवाल को दो-तीन दिन में रिलीव कर दिया जाएगा।
- जेके शाही, एसपी