{"_id":"585813604f1c1bd663e392ef","slug":"police-have-not-heard-the-woman-threatened-self-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नहीं की सुनवाई, महिला ने दी आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने नहीं की सुनवाई, महिला ने दी आत्मदाह की धमकी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के एक मामले में रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट महिला ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। डाक के जरिए एसपी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। काशीराम आवास कालोनी ईदगाह की रहने वाली तुआसीन बेगम पत्नी इजहार ने पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र में बताया कि उसका कालोनी की ही एक महिला से विवाद हो गया था। आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। इसका मुकदमा भी सुनगढ़ी थाने में नामजद दर्ज कराया गया। आरोप है कि केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई आरोपियों पर नहीं की गई। गिरफ्तारी को लेकर भी कोई प्रयास नहीं किए गए। इसके चलते आरोपी आए दिन धमका रहे हैं। पीड़ित ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इधर नवागत इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। दोनों के बीच हुए विवाद में दर्ज की गई रिपोर्ट में क्या प्रगति हुई। इसका विवेचक से पता किया जाएगा। पुलिस बल को आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन