{"_id":"732e6a2a450025f5226e6af1ab726c98","slug":"police-chased-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामजद आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को महिलाओं ने खदेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नामजद आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को महिलाओं ने खदेड़ा
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
दुराचार के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची दियोरिया पुलिस को महिलाओं ने खदेड़ दिया।
दियोरिया कोतवाली पुलिस की एक टीम सोमवार को रात लगभग आठ बजे गांव घुरी खुर्द में दुराचार के नामजद आरोपियों नंदलाल और मिश्रीलाल को पकड़ने गई थी। पुलिस को देखते ही आरोपी घरों से भाग निकले। वहीं पुलिस ने जब घरों में घुसने की कोशिश की तो महिलाओं ने विरोध किया। पुलिस ने जब जबरन घुसने का प्रयास किया तो महिलाएं भड़क उठीं और शोर शराबा करने लगी।
शोर होने पर गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस की कार्यप्रणाली को गलत बताते हुए रोष जताने लगे। ग्रामीणों का समर्थन मिलते देख महिलाएं पुलिस से नोंकझोंक करने लगी और गांव से खदेड़ दिया। प्रभारी कोतवाल हरद्वारी लाल ने बताया कि ऐसी स्थितियां पुलिस के सामने अक्सर आती रहती है। यह कोई खास बात नहीं है।